लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में यूजी,पीजी में दाखिले के लिए एनटीए के जरिए सीईटी संभवत: 2022-23 से:यूजीसी

By भाषा | Updated: November 30, 2021 18:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अंतरस्नातक (यूजी) और स्नात्कोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के लिए साझा प्रवेश परीक्षा (सीईटी) ‘नेशनल टेस्टिंग एजेंसी’ (एनटीए) के जरिए 2022-2023 अकादमिक सत्र से संचालित की जा सकती है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने यह जानकारी दी।

यूजीसी ने यह भी बताया कि पीएचडी कार्यक्रम में दाखिले के लिए, जहां कहीं व्यवहार्य होगा, ‘नेट’ के स्कोर का उपयोग किया जाएगा।

आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र लिख कर कहा है, ‘‘इसके मुताबिक, सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों को साझा प्रवेश परीक्षा के लिए 2022-2023 अकादमिक सत्र से उपयुक्त उपाय करने की सलाह दी गई है। ये परीक्षाएं कम से कम 13 भाषाओं में ली जाएंगी जिनमें एनटीए पहले से जेईई और नीट परीक्षाएं संचालित कर रहा है। ’’

आयोग ने कहा, ‘‘साझा प्रवेश परीक्षा को इच्छुक राज्य/ निजी विश्वविद्यालय/डीम्ड विश्वविद्यालय द्वारा भी स्वीकार किया जा सकता है। ’’

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति,2020 ने एनटीए के जरिए सभी विश्वविद्यालयों के लिए एक सीईटी का प्रस्ताव किया है।

विषय पर गौर करने और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए प्रवेश परीक्षा के तौर तरीकों का सुझाव देने के लिए एक समिति गठित की गई थी।

आयोग ने कहा, ‘‘समिति ने सीईटी संचालित करने के लिए तौर तरीकों के ब्योरे के बारे में कई दौर की चर्चा की। इसके बाद, समिति की सिफारिशों पर चर्चा करने के लिए सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ एक बैठक की गई।’’

उल्लेखनीय है कि शिक्षा मंत्रालय ने घोषणा की थी कि विश्वविद्यालयों में दाखिला 2021 अकादमिक सत्र से सीईटी के आधार पर होगा लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते ऐसा नहीं हो सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर