लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सीईटी जुलाई के आखिरी या अगस्त के पहले सप्ताह में हो सकती है

By भाषा | Updated: June 15, 2021 22:25 IST

Open in App

नागपुर, 15 जून महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में 12 वीं कक्षा के बाद व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी) जुलाई के आखिरी या अगस्त के पहले सप्ताह में हो सकती है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि महामारी के चलते फिलहाल महाविद्यालयों में कक्षाएं नहीं लगेंगी और ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘ सीईटी जुलाई के आखिरी या अगस्त के पहले सप्ताह में हो सकती है।’’

सामंत ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही 4084 महाविद्यालयी अध्यापकों के पदों में से करीब 1200 पर भर्ती कर दी जिसकी उच्चाधिकार समिति ने सिफारिश की थी लेकिन कोविड-19 के चलते यह प्रक्रिया थम गयी। उन्होंने कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया शीघ्र ही बहाल होगी।

उन्होंने कहा कि सरकारी सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में अनुबंधित शिक्षकों की निजी विश्वविद्यालय के शिक्षकों के समतुल्य भुगतान की पुरानी मांग को शीघ्र ही पूरा किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस