लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के पीपली के पास इन्टैक द्वारा खोजा गया सदियों पुराना गुप्तकालीन मंदिर

By भाषा | Updated: July 20, 2021 20:17 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 20 जुलाई भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक धरोहर न्यास (इन्टैक) की ओडिशा इकाई के सर्वेक्षण दल द्वारा पुरी जिले में एक प्राचीन मंदिर के अवशेष खोजे गए हैं जो छठी से सातवीं शताब्दी का हो सकता है। इन्टैक की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह गुप्तकाल के बाद के कालखंड के सर्वाधिक प्राचीन मंदिरों में से एक हो सकता है।

इन्टैक के चार सदस्यीय दल ने पुरी शहर से 40 किलोमीटर उत्तर में पीपली क्षेत्र के बिरोपुरुषोत्तमपुर इलाके में स्थित प्राचीन स्थल का प्रलेखन किया। प्रेस विज्ञप्ति में परियोजना समन्वयक अनिल धीर ने कहा कि दल ने रत्नचिरा घाटी और उसके स्मारकों के विस्तृत सर्वेक्षण के दौरान इस अवशेष का पता लगाया।

इन्टैक के अनुसार, प्राची नदी की तरह, मिथकीय नदी रत्नचिरा भी विलुप्त होने वाली है। मान्यता है कि भगवान राम ने सीता की प्यास बुझाने के लिए उनकी मोती अंगूठी से नदी का निर्माण किया था।

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक गटेश्वर मंदिर के पास स्थित 1,400 साल पुराना मंदिर स्वप्नेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर को अब तक दस्तावेज में शामिल नहीं किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो