लाइव न्यूज़ :

निजी अस्पतालों में कोविड-19 टीकों की कीमत तय करने का केंद्र का फैसला देर से आया : पंजाब के मंत्री

By भाषा | Updated: June 9, 2021 23:23 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ जून पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बुधवार को कहा कि निजी अस्पतालों में कोविड-19 टीकों की कीमत तय करने का केंद्र का फैसला देर से आया।

उन्होंने केंद्र सरकार से निजी कंपनियों के लिए रखे गए 25 प्रतिशत कोटे को खत्म करने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि केंद्र सरकार 21 जून से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के टीकाकरण के लिए मुफ्त टीके उपलब्ध कराएगी। इसके दो दिन बाद सिद्धू ने एक बयान में केंद्र से राज्य सरकारों द्वारा टीकों के लिए किए गए सभी भुगतानों को वापस करने का आग्रह किया।

मंत्री ने कहा कि निजी अस्पतालों के लिए टीके की कीमतों को तय करने का निर्णय बहुत देर से लिया गया है और उन्होंने पहले ही भारी मुनाफा कमाया लिया है जबकि भाजपा नेताओं ने झूठे आरोप लगाए हैं कि पंजाब सरकार उन्हें टीके की आपूर्ति करके लाभ कमा रही है।

मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र को समाज के सभी वर्गों को मुफ्त टीके लगाने चाहिए जैसा कि भाजपा ने कई विधानसभा चुनावों में घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र को निजी कंपनियों को आवंटित 25 फीसदी कोटा खत्म करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस