लाइव न्यूज़ :

पत्थरबाजों के खिलाफ केस वापस लिया तो गिर जाएगा जवानों का मनोबल: केन्द्र सरकार 

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 6, 2018 04:22 IST

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को यह जवाब सेना के तीन जवानों के बच्चों द्वारा दायर की गई याचिका पर दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 6 जून:  केंद्र ने सरकार ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार ने अगर  पत्थरबाजों के खिलाफ दर्ज केस वापस ले लिया तो इससे  सेना और सुरक्षाबलों का मनोबल काफी कम हो जाएगा। इसके साथ ही ऐसे फैसले का आतंकियों को गलत पैगाम जाएगा।  आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आम नागरिकों को ऐसे काम करने का दोबारा मौका मिल जाएगा। 

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को यह जवाब सेना के तीन जवानों के बच्चों द्वारा दायर की गई याचिका पर दिया है। केंद्र सरकार ने साफतौर पर कह दिया है कि यह राज्य सरकार का काम है कि जम्मू-कश्मीर में सेना के मानवाधिकार हनन के लिए पत्थरबाजों के खिलाप सख्त कार्रवाई करे।

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में सेना कैंप पर आंतकी हमला, मुठभेड़ जारी

केंद्र सरकार से  सेना के तीन जवानों के बच्चों द्वारा दायर की गई याचिका में पूछा गया था कि  सेना के जवान जो मानवाधिकार हनन का शिकार है क्या उन्हें मानवाधिकारों की रक्षा करनेवालों की जरूरत नहीं है? इस याचिका में यह भी पूछा गया था कि देश के लोग वैसे जवानों को लेकर काफी परेशान हैं, जिनकी तैनाती ऐसे अशांत माहौल में की गई है। 

इसके साथ ही याचिका में उस घटना के बारे में बताया गया था, जिसमें शोपियां में  सेना के एक मेजर पर पत्थरबाजों पर गोली चलाने के लिए एफआईआर दर्ज की गई थी। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर में 4,327 पत्थरबाजों पर लगाए गए मुकदमों को वापस लेने के आदेश दिए थे। महबूबा मुफ्ती ने इसके पीछे यह तर्क दिया था कि इसे घाटी के युवाओं भविष्य के निर्माण के लिए एक नया मौका मिल पाएगा।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया