लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय एकता, अखंडता को प्रोत्साहित करने के लिए ‘सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता सम्मान’, कमल के पत्ते जैसा होगा आकार

By भाषा | Updated: September 21, 2019 05:59 IST

नस्ल, पेशा, पद या लिंग के भेदभाव के बिना कोई भी व्यक्ति यह सम्मान पाने का हकदार होगा। यह सम्मान बेहद दुर्लभ मामलों में बहुत योग्य व्यक्ति को मरणोपरांत भी दिया जा सकेगा। 

Open in App
ठळक मुद्देअधिसूचना में कहा गया है कि सम्मान पाने वालों के नाम भारत के राजपत्र में प्रकाशित होंगे।राष्ट्रपति के निर्देशानुसार सम्मान पाने वाले सभी लोगों के नाम की सूची रखी जाएगी।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को प्रोत्साहित करने के लिए पद्म पुरस्कारों की तर्ज पर शुरू किया गया ‘सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता सम्मान’ देश की एकता और अखंडता में योगदान देने वाले संस्थानों या व्यक्तियों को दिया जाएगा। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल दिसंबर में गुजरात के केवड़िया में आयोजित पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के वार्षिक सम्मेलन में इस सम्मान की घोषणा की थी। सरकार पटेल की प्रतिमा ‘यूनिटी स्टैच्यू’ यहीं स्थित है। 

गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, यह सम्मान राष्ट्रीय एकता और अखंडता को प्रोत्साहित करने में दिए गए प्रेरक योगदान तथा सशक्त एवं अखंड भारत के मूल्यों को मजबूती देने वालों को दिया जाएगा। नस्ल, पेशा, पद या लिंग के भेदभाव के बिना कोई भी व्यक्ति यह सम्मान पाने का हकदार होगा। यह सम्मान बेहद दुर्लभ मामलों में बहुत योग्य व्यक्ति को मरणोपरांत भी दिया जा सकेगा। 

अधिसूचना में कहा गया है कि सम्मान पाने वालों के नाम भारत के राजपत्र में प्रकाशित होंगे और राष्ट्रपति के निर्देशानुसार सम्मान पाने वाले सभी लोगों के नाम की सूची रखी जाएगी। यह सम्मान कमल के पत्ते के आकार का होगा। इसकी लंबाई छह सेंटीमीटर, चौड़ाई छह और दो सेंटीमीटर, और मोटाई चार मिलीमीटर होगी। यह शुद्ध चांदी और सोने का बना होगा। इसपर कमल के फूल की नक्काशी बनी होगी। उसपर हिन्दी में लिखा होगा ‘सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता सम्मान।’ 

राष्ट्रपति को इस सम्मान को वापस लेने, देने से इंकार करने और उसे रद्द करने का अधिकार होगा। ऐसी स्थिति में सम्मान पाले वाले व्यक्ति/संस्था का नाम रजिस्टर से काट दिया जाएगा। ऐसे में सम्मान पाने वाले को पदक और सनद लौटाना होगा।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो