लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- कोरोना से हुई हर मौत पर 4 लाख का मुआवजा नहीं दे सकते, ये वित्तीय सामर्थ्य से बाहर

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 20, 2021 11:25 IST

सुप्रीम कोर्ट में दायर किए हलफनामे में केंद्र सरकार ने मुआवजे और मृत्यु प्रमाण पत्र पर अपनी नीति सुनिश्चित करने के निर्देश पर कहा कि हम कोविड से हुई हर मौत पर 4 लाख रुपये का मुआवजा नहीं दे सकते हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दिया जवाब , कहा- कोरोना पीड़ितों को 4 लाख मुआवजा देना संभव नहीं केंद्र ने अपने हलफनामे में कहा कि इस बीमारी से अबतक 3.85 लाख लोगों की जान जा चुकी है सरकार ने कहा कि भारी स्वास्थ्य खर्च और कम राजस्व के कारण पहले ही राज्य वित्तीय दबाव में हैं

दिल्ली: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि कोरोना से हुई हर मौत पर पीड़ित परिवार वालों को 4 लाख रुपये का मुआवजा नहीं दिया जा सकता है। केंद्र ने कहा कि नियमों के अनुसार ये केवल प्राकृतिक आपदाओं के मामले में लागू होता है। 

साथ ही केंद्र ने कहा कि राज्य हर पीड़ित के लिए 4 लाख रुपये के मुआवजे का भार वहन नहीं कर सकते। ऐसा करना राज्यों के लिए सामर्थ्य से बाहर की बात होगी। केंद्र ने शनिवार देर रात दायर किए 183 पन्नों के हलफनामे में कहा कि कोविड बीमारी के लिए मुआवजा राशि देना और अन्य के लिए इसे नहीं देना 'अनुचित' होगा।

केंद्र ने हलफनामे में कहा है कि इस घातक बीमारी से 3.85 लाख से अधिक लोगों मौतें हुई है। इस और बढ़ने की भी संभावना है और राज्य गंभीर वित्तीय दबाव से जूझ रहे हैं। सभी को मुआवजा भुगतान नहीं किया जा सकता।  दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में हाल में पीड़ितों के लिए 4 लाख मुआवजे की मांग के संबंध में याचिका आई थी। इसके बाद कोर्ट ने मुआवजे और मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर केंद्र से उसकी नीति के बारे में जानकारी देने को कहा था।

सरकार ने कहा कि आपदा प्रबंधन कानून कहता है कि मुआवजा केवल भूकंप या बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं पर लागू होता है । महामारी के बड़े पैमाने पर होने के कारण इसे कोविड पर लागू करना उचित नहीं होगा।

'लाखों कोरोना पीड़ितों के लिए मुआवजे संभव नहीं'

केंद्र ने अपने हलफनामे में यह भी कहा कि बढ़े हुए स्वास्थ्य खर्च और कम राजस्व के कारण राज्य लाखों कोरोना पीड़ितों के लिए मुआवजे का भुगतान नहीं कर सकते।

केंद्र ने हलफनामे में कहा है पहले ही मौजूद कम संसाधनों का मुआवजे के तौर पर उपयोग से महामारी के खिलाफ जंग प्रभावित होगी। ये स्वास्थ्य सुविधाओं पर होने वाले खर्च को भी प्रभावित कर सकता है। ऐसे में अच्छा करने की बजाय और नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सरकार ने शीर्ष अदालत को कार्यकारी नीतियों से दूर रहने के अपने पहले के फैसले की भी याद दिलाई और कहा कि न्यायपालिका केंद्र की ओर से निर्णय नहीं ले सकती है ।

हलफनामे में यह भी कहा गया कि कोरोना से मरने वाले लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र में कोविड मौत का जिक्र होगा । सरकार ने कहा कि जो डॉक्टर कोविड मौतों को प्रमाणित करने में विफल रहते हैं, उन्हें दंडित भी किया जाएगा । सुप्रीम कोर्ट सोमवार को मामले की सुनवाई करेगा ।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टभारत सरकारकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं