लाइव न्यूज़ :

Agniveers: केंद्र को 'अग्निवीर' की रिटायरमेंट की आयु सीमा बढ़ाकर 65 साल करनी चाहिए, 'अग्निपथ' के विरोध में बोलीं सीएम ममता बनर्जी

By रुस्तम राणा | Updated: June 27, 2022 19:37 IST

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को केंद्र से अग्निपथ योजना के तहत भर्ती किए गए सैनिकों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाकर 65 वर्ष करने का आग्रह करते हुए कहा कि वे चार साल के कार्यकाल के अंत में अनिश्चित भविष्य को देखेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ममता ने कहा- अग्निवीरों की रिटायरमेंट की आयु सीमा 65 वर्ष की जाएबंगाल सीएम का आरोप 2024 के चुनावों को ध्यान में रखते केंद्र लेकर आई है यह योजना

कोलकाता: केंद्र सरकार की नई सैन्य भर्ती नीति के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र को अग्निवीर की रिटायरमेंट की आयु सीमा बढ़ाने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को केंद्र से अग्निपथ योजना के तहत भर्ती किए गए सैनिकों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाकर 65 वर्ष करने का आग्रह करते हुए कहा कि वे चार साल के कार्यकाल के अंत में अनिश्चित भविष्य को देखेंगे।

साथ ही तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ने यह भी कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 2024 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए नई रक्षा भर्ती योजना को शुरू किया है। ममता ने कहा, वे (केंद्र) चार महीने के लिए लोगों को प्रशिक्षण दे रहे हैं और उन्हें चार साल के लिए भर्ती कर रहे हैं। ये सैनिक चार साल बाद क्या करेंगे? उनका भाग्य क्या होगा? मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल बर्दवान में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "हम मांग करते हैं कि सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाकर 65 वर्ष (अग्निपथ योजना के तहत) की जाए।" 

आपको बता दें कि अग्निपथ भर्ती योजना के तहत तीनों सेनाओं में भर्ती होने वाले अग्निवीरों को केवल चार साल के लिए सेना में रखा जाएगा। हालांकि इनमें से 25 प्रतिशत अग्निवीर को स्थाई सेवा करने का अवसर होगा। इसके लिए साढ़े 17 से 21 वर्ष के आयु के युवा आवेदन कर सकेंगे। 

सरकार ने 2022 के लिए, ऊपरी आयु सीमा को बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया गया है। हालांकि इस योजना की घोषणा के बाद से ही कई बिंदुओं को लेकर इसका कड़ा विरोध हो रहा है। जिसमें से 4 साल का कार्यकाल प्रमुख है।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया