लाइव न्यूज़ :

सेंट्रल विस्टा परियोजना से प्रशासन और उत्पादन में बेहतर सामंजस्य स्थापित होगा : जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: October 14, 2021 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि सेंट्रल विस्टा परियोजना से न सिर्फ धन की बचत होगी, बल्कि इससे प्रशासन और उत्पादन में भी बेहतर सामंजस्य स्थापित होगा। उन्होंने उल्लेख किया कि विभिन्न मंत्रालय अभी किराए के परिसरों के लिए हजारों करोड़ रुपये का भुगतान कर रहे हैं।

यहां विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) तथा वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) के लिए प्रौद्योगिकी भवन परिसर में निर्मित नए अत्याधुनिक भवन का उद्घाटन करते हुए सिंह ने कहा कि बेहतर और किफायती परिणामों के लिए न केवल कार्य में, बल्कि कार्यस्थलों पर भी जानकारी के आदान-प्रदान की आवश्यकता है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, सेंट्रल विस्टा परियोजना की प्रधानमंत्री की परिकल्‍पना का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि आजादी के 74 साल बाद भी देश में केन्‍द्रीय सचिवालय नहीं है और विभिन्न मंत्रालयों ने परिसर किराए पर ले रखे हैं तथा इसके लिए हजारों करोड़ रुपये किराया दिया जाता है।

सिंह ने कहा कि सेंट्रल विस्टा परियोजना से न केवल धन की बचत होगी, बल्कि प्रशासन और उत्पादन में बेहतर सामंजस्य पैदा होगा।

बयान में कहा गया कि इस परिप्रेक्ष्य में उन्होंने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘गतिशक्ति’ कार्यक्रम का उदाहरण दिया जिससे बुनियादी ढांचे से संबंधित 16 केन्‍द्रीय विभाग एक ही मंच पर आ जाएंगे।

यह बात याद दिलाते हुए कि डीएसटी के कब्जे वाले भवनों को मूल रूप से पीएल-480 "सार्वजनिक कानून- 480" के तहत यूएसऐड द्वारा आयातित खाद्यान्न के भंडारण के लिए उपयोग किए जाने वाले गोदामों के रूप में बनाया गया था, सिंह ने कहा कि नयी इमारत का परिसर कमी की अवस्‍था से वर्तमान सरकार के तहत आत्मनिर्भरता तक की यात्रा का प्रतीक है क्योंकि भारत खाद्यान्न उत्पादन में न केवल आत्मनिर्भर बन गया है, बल्कि प्रमुख निर्यातक देशों में से एक के रूप में भी उभरा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास 60 और 70 के दशकों में प्रख्यात वैज्ञानिक और दिग्‍गज हस्तियां थीं, लेकिन उनके पास अब बन रही विश्वस्तरीय सुविधाओं का अभाव था।‘‘

सिंह ने योजनाकारों और वास्तुकारों से कहा कि वे भारत की प्रकृति और इसके वैज्ञानिक कौशल को प्रदर्शित करने के लिए परिसर में खुली जगह का उपयोग करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अत्याधुनिक सुविधाओं के माध्यम से युवा स्टार्ट-अप की आवश्‍यकताओं का ध्‍यान रखें और उन तक पहुंचें।

उन्होंने कहा कि नयी इमारत में डीएसटी, डीएसआईआर और दिल्ली में स्थित डीएसटी के अंतर्गत आने वाले पांच स्वायत्तशासी संस्थान यानी विज्ञान अभियांत्रिकी अनुसंधान बोर्ड (एसईआरबी), प्रौद्योगिकी सूचना पूर्वानुमान एवं मूल्यांकन परिषद (टीआईएफएसी), प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी), विज्ञान प्रसार, भारतीय राष्ट्रीय अभियांत्रिकी अकादमी (आईएनएई) को भी समायोजित किया जाएगा क्योंकि ये किराए के परिसर से काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन