लाइव न्यूज़ :

सेंट्रल विस्टा परियोजना : अगले साल गणतंत्र दिवस परेड नवीनीकृत राजपथ पर होगी

By भाषा | Updated: July 16, 2021 22:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई गणतंत्र दिवस परेड अगले साल नवीनीकृत राजपथ पर आयोजित की जाएगी क्योंकि राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का पुनर्विकास कार्य नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नागरिकों को एक ऐसा अवसर मिलेगा जिस पर उन्हें गर्व होगा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘केंद्रीय विस्टा एवेन्यू परियोजना के जारी निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव, मंत्रालय और सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों, ठेकेदार और वास्तुकार बिमल पटेल के साथ की। अब तक की प्रगति संतोषजनक है। नागरिकों को मिलेगा एक एवेन्यू जिस पर उन्हें गर्व होगा।’’

मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि राजपथ पुनर्विकास परियोजना में बड़े पैमाने पर पत्थर का काम, अंडरपास का निर्माण, भूमिगत सुविधाओं के ब्लॉक और बागवानी कार्य और पार्किंग के काम शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘कृत्रिम तालाबों पर बारह पुल बन रहे हैं। राजपथ पर जाने वाले लोगों को एक अद्भुत अनुभव होगा। सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का पुनर्विकास नवंबर तक पूरा हो जाएगा और अगले साल गणतंत्र दिवस परेड नव विकसित राजपथ पर आयोजित की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो