सेंट्रल विस्टा परियोजना: 2022 तक प्रधानमंत्री आवास के निर्माण का काम हो जाएगा पूरा

By भाषा | Updated: May 3, 2021 22:26 IST2021-05-03T22:26:06+5:302021-05-03T22:26:06+5:30

Central Vista Project: By 2022 construction work of Prime Minister's house will be completed | सेंट्रल विस्टा परियोजना: 2022 तक प्रधानमंत्री आवास के निर्माण का काम हो जाएगा पूरा

सेंट्रल विस्टा परियोजना: 2022 तक प्रधानमंत्री आवास के निर्माण का काम हो जाएगा पूरा

नयी दिल्ली, तीन मई केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने सरकार द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समिति को बताया कि महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत प्रधानमंत्री आवास का निर्माण दिसंबर 2022 तक पूरा हो जाएगा। समिति ने परियोजना के लिये अपनी मंजूरी दी है।

इस परियोजना को विकसित कर रहे सीपीडब्ल्यूडी ने विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (ईएसी) को सूचित किया कि संसद की इमारत के विस्तार और संसद की नई इमारत का निर्माण नवंबर 2022 तक पूरा हो जाएगा और प्रधानमंत्री आवास का निर्माण 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा।

पर्यावरण मंत्रालय पहले ही संसद की मौजूदा इमारत के विस्तार व नवीकरण को मंजूरी दे चुका है जो 13450 करोड़ के सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना का हिस्सा है।

पिछले महीने हुई एक बैठक में ईएसी ने साझा केंद्रीय सचिवालय इमारत और प्रधानमंत्री आवास के पुनर्विकास के लिये पर्यावरण मंजूरी की अनुशंसा की थी।

सीपीडब्ल्यूडी के मुताबिक साझा केंद्रीय सचिवालय इमारत का निर्माण मई 2023 तक हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Central Vista Project: By 2022 construction work of Prime Minister's house will be completed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे