लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस परेड के लिए जरूरी सेंट्रल विस्टा पथ समय पर तैयार हो जाएगा : अधिकारी

By भाषा | Updated: December 22, 2021 22:07 IST

Open in App

(बंटी त्यागी)

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर गणतंत्र दिवस परेड के लिए आवश्यक राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक सेंट्रल विस्टा पथ समय पर तैयार हो जाएगा लेकिन कुछ सुविधाएं बाद में पूरी होंगी। यह जानकारी परियोजना के वास्तुकला सलाहकार ने दी।

एचसीपी डिजाइन, योजना और प्रबंधन के एक अधिकारी ने यह भी कहा कि नव निर्मित राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड आयोजित करने के लिए प्रबंध शुरू कर दिए गए हैं।

सरकार ने दो दिसंबर को लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कहा था कि सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का 60 फीसदी काम हो गया है। इसके पूरा होने की अंतिम समय सीमा इस वर्ष दिसंबर है।

एचसीपी के डिजाइन अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बुधवार को कहा, ‘‘गणतंत्र दिवस परेड के लिए जरूरी सेंट्रल विस्टा एवेन्यू समय पर पूरा हो जाएगा। बाद में कुछ सुविधाएं बनाई जाएंगी।’’

शपूरजी पैलोन जी एंड कंपनी लिमिटेड राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का पुनर्विकास कार्य कर रहा है।

परियोजना के तहत नये पौधे लगाए जाएंगे जबकि पार्किंग स्थल, वेंडिंग क्षेत्र और अन्य सुविधाएं तैयार की जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos