लाइव न्यूज़ :

सेंट्रल विस्टा: एल एंड टी ने केंद्रीय सचिवालय की तीन इमारतों का निर्माण करने की निविदा हासिल की

By भाषा | Updated: October 27, 2021 22:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर बुनियादी ढांचे का निर्माण करने वाली कंपनी लार्सन एंड टूर्बो (एल एंड टी) को बुधवार को सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत साझा केंद्रीय सचिवालय की प्रथम तीन इमारतों के निर्माण और रखरखाव के लिए अनुबंध दिया गया।

केंद्रीय सार्वजनिक कार्य विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के निविदा दस्तावेजों के मुताबिक लार्सन एंड टूर्बो लिमिटेड ने करीब 3,141 करोड़ रुपये खर्च आने की बात कही, जो अनुमानित लागत से 3.47 प्रतिशत कम है। कंपनी ने 31,41,99,87,657 रुपये की कुल निविदा राशि सौंपी है।

सीपीडब्ल्यूडी ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘विभाग के लिए गर्व का क्षण है : शैलेंद्र शर्मा ,महानिदेशक, सीपीडब्ल्यूडी प्रतिष्ठित साझा सचिवालय समन्वित इमारत 1,2 और तीन के निर्माण के लिए पत्र एल एंट टी के निदेशक एवं वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष (भवन) एम वी सतीश को सौंप रहे हैं।’’

साझा केंद्रीय सचिवालय की तीन नयी इमारत उस भूखंड पर बनेंगी जहां इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट्स स्थित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब