लाइव न्यूज़ :

सेंट्रल विस्टा: केंद्रीय सचिवालय के 3 भवनों के निर्माण के लिए एलएंडटी ने सबसे कम बोली लगाई

By भाषा | Updated: October 18, 2021 22:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर आधारभूत संरचना विकास से जुड़ी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (एलएंडटी) ने सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत साझा केंद्रीय सचिवालय के पहले तीन भवनों के निर्माण और रखरखाव के लिए सबसे कम बोली लगाई है।

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के निविदा दस्तावेजों के अनुसार लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड ने लगभग 3,141 करोड़ रुपये की बोली लगाई, जो अनुमानित लागत से 3.47 प्रतिशत कम है। कंपनी ने 31,41,99,87,657 रुपये की कुल बोली राशि प्रस्तुत की। कम बोली के मामले में दूसरे स्थान पर एनसीसी लिमिटेड है जिसने परियोजना के लिए लगभग 3,318 करोड़ रुपये की बोली लगाई है, जो अनुमानित लागत से 1.94 प्रतिशत अधिक है।

निविदा दस्तावेजों से पता चलता है कि टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने लगभग 3,546 करोड़ रुपये की बोली लगाई, जो अनुमानित लागत से 8.96 प्रतिशत अधिक है। ये नए भवन उस भूखंड पर बनाए जाएंगे जहां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र स्थित है।

एक अधिकारी ने बताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना का क्रियान्वयन कर रहा सीपीडब्ल्यूडी का बोर्ड अगले कुछ दिनों में निविदा कार्य आवंटन पर फैसला करेगा। अधिकारी ने कहा कि आमतौर पर सबसे कम बोली लगाने वाले (एल-1) को ठेका दिया जाता है।

बुनियादी ढांचा विकास से जुड़ी चार कंपनियों- टाटा प्रोजेक्ट्स, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड और एनसीसी लिमिटेड ने साझा केंद्रीय सचिवालय के तीन भवनों के निर्माण के लिए तकनीकी बोलियां प्रस्तुत की थीं।

पिछले महीने सीपीडब्ल्यूडी ने साझा केंद्रीय सचिवालय के तीन भवनों के निर्माण और रखरखाव की अनुमानित लागत में संशोधन किया था। इन तीनों भवनों के निर्माण और रखरखाव की अनुमानित लागत को 3,408 करोड़ रुपये से घटकार लगभग 3,254 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड नए संसद भवन का निर्माण कर रही है, जबकि शापूरजी पलोनजी एंड कंपनी लिमिटेड राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक फैले सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के पुनर्विकास कार्य को अंजाम दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू