लाइव न्यूज़ :

सेंट्रल विस्टा : साझा केंद्रीय सचिवालय के तीन भवनों के लिए चार कंपनियों ने तकनीकी निविदा सौंपी

By भाषा | Updated: September 28, 2021 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर टाटा प्रोजेक्ट्स और उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड सहित चार कंपनियों ने सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत साझा केंद्रीय सचिवालय के तीन भवनों के निर्माण की खातिर तकनीकी निविदा सौंपी है। यह जानकारी मंगलवार को एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि दो अन्य कंपनियां हैं एलएंडटी कंस्ट्रक्शंस और एनसीसी लिमिटेड।

उन्होंने बताया कि इन कंपनियों की वित्तीय निविदा में हिस्सा लेने की योग्यता की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन चारों कंपनियों द्वारा सौंपे गए दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया पूरी होते ही वित्तीय निविदा जारी की जाएगी।

सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना का कामकाज देख रहे केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने साझा केंद्रीय सचिवालय के तीन भवनों के निर्माण एवं देखरेख की प्राक्कलित राशि में इसी महीने संशोधन किया था।

तीनों भवनों के निर्माण एवं देखरेख की प्राक्कलित राशि को 3408 करोड़ रुपये से संशोधित कर 3254 करोड़ रुपये किया गया है।

तीनों भवन उस भूभाग पर बनाए जाएंगे जहां वर्तमान में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र स्थित है।

टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड जहां नए संसद भवन को बना रहा है वहीं शपूरजी पैलोनजी एंड कंपनी लिमिटेड सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के पुनर्विकास का काम कर रहा है जो राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक फैला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल