लाइव न्यूज़ :

सेंट्रल विस्टा : डीडीए ने दो भूखंडों के इस्तेमाल को बदलने की पेशकश की

By भाषा | Updated: March 3, 2021 01:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मार्च दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने चार भूखंडों के भूमि इस्तेमाल को बदलने का प्रस्ताव दिया है, इनमें दो वे भूखंड भी शामिल हैं जिसका उपयोग सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास योजना के तहत नए प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्माण के लिए किए जाने की संभावना है।

पिछले हफ्ते जारी सार्वजनिक सूचना में डीडीए ने दो भूखंडों के इस्तेमाल को बदलने की पेशकश की है। प्रत्येक भूखंड का क्षेत्रफल साढे नौ एकड़ है और यह मोतीलाल नेहरू मार्ग एवं के कामराज मार्ग के बीच (भूखंड संख्या 38) तथा डलहौजी मार्ग एवं टू-टू मार्ग के बीच (भूखंड संख्या 36) स्थित है।

नया प्रधानमंत्री कार्यालय इन्हीं दोनों भूखंडों पर बनने की संभावना है । नोटिस में डीडीए ने 30 दिन में लोगों से सुझाव या आपत्ति देने को कहा है।

इसी तरह डीडीए ने डलहौजी मार्ग एवं त्यागराज मार्ग के बीच स्थित 12.8 एकड़ के भूखंड तथा 6.54 एकड़ के एक अन्य भूखंड के इस्तेमाल को बदलने की भी पेशकश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल