लाइव न्यूज़ :

सेंट्रल विस्टा : सीपीडब्ल्यूडी ने तीन नई इमारतों के लिए निविदा जमा करने की तारीख बढ़ाई

By भाषा | Updated: June 14, 2021 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून सीपीडब्ल्यूडी ने सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत साझा केंद्रीय सचिवालय से जुड़े तीन नये कार्यालय भवनों के लिए बोली लगाने की समय-सीमा एक हफ्ते बढ़ा दी है।

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के आधिकारिक दस्तावेज के मुताबिक तकनीकी बोली का प्रस्ताव 23 जून तक सौंपा जा सकता है और उसी दिन इसे खोला जाएगा। इससे पहले बोली लगाने की आखिरी तारीख 16 जून थी। पिछले महीने सीपीडब्ल्यूडी ने राजपथ से लगे साझा केंद्रीय सचिवालय के तहत तीन नयी इमारतों के लिए बोली आमंत्रित की थी।

सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना को लागू करा रहे सीपीडब्ल्यूडी ने मई में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के परिसर से 1838 पेड़ों को दूसरी जगह ले लगाने के संबंध में निविदा भी आमंत्रित की थी। सीपीडब्ल्यूडी ने कहा है कि पेड़ों को दूसरी जगह लगाने की पूरी परियोजना पर अनुमानित तौर पर 1.86 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह