लाइव न्यूज़ :

सेंट्रल विस्टा : नए संसद भवन का निर्माण कार्य 15 जनवरी से शुरू होगा - सूत्र

By भाषा | Updated: January 13, 2021 20:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत नए संसद भवन का निर्माण कार्य 15 जनवरी से शुरू होना है। सूत्रों ने बताया कि मकर संक्रांति के अगले दिन को ऐसी परियोजनाओं की शुरुआत के लिए शुभ मुहुर्त माना जाता है।

इस सप्ताह की शुरुआत में 14 सदस्यीय विरासत पैनल ने सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास योजना के तहत नए संसद भवन के निर्माण को मंजूरी दी थी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया, ‘‘केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने टाटा प्रोजेक्टस लिमिटेड से 15 जनवरी से नए संसद भवन का निर्माण कार्य शुरू करने को कहा है। मकर संक्रांति के अगले दिन को ऐसी परियोजनाएं शुरू करने के लए शुभ मुहुर्त माना जाता है।’’

नए भवन का निर्माण टाटा प्रोजेक्टस लिमिटेड द्वारा किया जाना है।

सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत नए त्रिभुजाकार संसद भवन और साझा केन्द्रीय सचिवालय का निर्माण, राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर लंबे राजपथ का पुनर्विकास, नए प्रधानमंत्री आवास और कार्यालय का निर्माण और उपराष्ट्रपति के लिए नए एन्क्लेव का निर्माण शामिल है।

सूत्रों ने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने के लिए टाटा प्रोजेक्टस ने मशीन आदि एकत्र करना शुरू कर दिया है।

विरासत संरक्षण समिति ने सोमवार को नयी संसद भवन परियोजना को मंजूरी दे दी। इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने केन्द्र सरकार से कहा था कि वह निर्माण कार्य शुरू करने से पहले समिति और अन्य संबंधित प्राधिकरणों से इसके लिए मंजूरी प्राप्त करे।

योजना के अनुसार, राजपथ के पुनर्विकास का कार्य गणतंत्र दिवस समारोह के तुरंत बाद शुरू होगा। यह काम 10 महीने में पूरा होने की संभावना है और 2022 में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन पुनर्विकसित राजपथ पर होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी। उम्मीद है कि इसका निर्माण कार्य 75वें स्वतंत्रता दिवस तक पूरा हो जाएगा। इसपर करीब 971 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है।

नए भवन का निर्माण करीब 94 साल पहले बने मौजूदा संसद भवन के सामने होना है। उस वक्त 83 लाख रुपये की लागत से बने इस भवन को संग्रहालय में बदल दिया जाएगा।

नए भवन में लोकसभा और राज्यसभा के लिए हॉल का निर्माण किया जाएगा, जिनकी क्षमता क्रमश: 888 और 384 सीटों की होगी। इनका निर्माण 2026 में होने वाले संसद के सदस्यों में होने वाली वृद्धि को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। लोकसभा हॉल में 1,272 लोगों के बैठने का इंतजाम होगा ताकि संयुक्त सत्र का आयोजन किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos