लाइव न्यूज़ :

मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, लद्दाख में सेंट्रल यूनिवर्सिटी, जानें और बड़ी बातें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 22, 2021 16:14 IST

मंत्रिमंडल ने विशेष विशेष प्रकार के इस्पात के लिये 6,322 करोड़ रुपये की पीएलआई (उत्पादन आधारित प्रोत्साहन) योजना को मंजूरी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देलद्दाख इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (LIIDCO) की स्थापना को मंजूरी दी गई है।केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी है। 

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी है। लद्दाख में लद्दाख इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (LIIDCO) की स्थापना को मंजूरी दी गई है।

केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना पर 750 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी। बैठक के बाद सूचना प्रसारण मंत्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया।

उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित होने से उच्च शिक्षा में क्षेत्रीय असंतुलन दूर करने में मदद मिलेगी और केंद्र शासित प्रदेश का सम्पूर्ण विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लद्दाख में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित होने से छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अधिक अवसर मिल सकेगा।

उन्होंने बताया कि इस विश्वविद्यालय का पहला चरण चार वर्षों में पूरा किया जायेगा। इसके अधिकार क्षेत्र में लेह, कारगिल क्षेत्र भी आयेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल ने विशेष विशेष प्रकार के इस्पात के लिये 6,322 करोड़ रुपये की पीएलआई (उत्पादन आधारित प्रोत्साहन) योजना को मंजूरी दी है।

टॅग्स :भारत सरकारनरेंद्र मोदीलद्दाखजम्मू कश्मीरअनुराग ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं