लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय तिब्बत प्रशासन चुनाव: प्राथमिक चरण का परिणाम जारी

By भाषा | Updated: February 8, 2021 19:59 IST

Open in App

धर्मशाला, आठ फरवरी केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के प्रेजीडेंट व संसद सदस्यों के चुनाव के पहले चरण का परिणाम सोमवार को घोषित किया गया।

निर्वासित तिब्बत सरकार के मुख्य चुनाव आयुक्त वांगडू शेरिंग ने बताया कि तिब्बत संसद के पूर्व चेयरमेन पेम्पा शेरिंग को प्राथमिक चरण में 24,488 वोट मिले हैं। वहीं इसके बाद औकंटसंग केलसांग दोरजी को 14,544 वोट मिले हैं। गेरी डोलमा 13,363 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर और डुनधूप नगोदूप 10,200 वोट के साथ चौथे स्थान पर हैं।

चुनाव आयोग 21 मार्च को अंतिम चरण के लिए दो शीर्ष उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगा और 11 अप्रैल को अंतिम चरण का मतदान होगा। भारत और दुनिया भर में करीब 1.3 लाख तिब्बत के लोग हैं। निर्वासित तिब्बत सरकार 14 मई को अपने प्रमुख का चयन करेगी।

सीधे तौर पर सीटीए के निर्वाचित पहले प्रेजीडेंट लोबसांग तेनजिन थे और उनके निर्वाचन पर 20 अगस्त, 2001 को मुहर लगी थी। 2011 से पहले प्रेजीडेंट का पद दलाई लामा से नीचे था, जो कि निर्वासित सरकार के गठन से ही उसकी अध्यक्षता कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो