लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन के ज्यादा मामलों,कम टीकाकरण वाले दस राज्यों में केन्द्रीय टीम भेजी गईं

By भाषा | Updated: December 25, 2021 14:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर देश के उन दस राज्य में बहुपक्षीय केन्द्रीय टीम तैनात की गई हैं जहां से कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप ओमीक्रोन के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं या जहां बचाव के लिए टीकाकरण की रफ्तार धीमी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक कार्यालय से जारी ज्ञापन में यह जानकारी दी गई।

ज्ञापन के अनुसार ये दस राज्य हैं केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु,पश्चिम बंगाल, मिजोरम, कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पंजाब।

इसमें कहा गया, ‘‘कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने और मौतें होने के मद्देनजर, जैसा विभिन्न समाचार चैनलों की खबरों में कहा गया, राज्य सरकारों की सूचनाओं और आंतरिक समीक्षाओं में पाया गया कि कुछ राज्यों में ओमीक्रोन के मामले सामने आए हैं।’’

इसमें कहा गया, ‘‘यह भी पाया गया कि इन राज्यों में टीकाकरण की रफ्तार राष्ट्रीय औसत से धीमी है। इन हालात में देश के उन दस चिह्नित राज्यों में बहुपक्षीय केन्द्रीय टीम तैनात करने का फैसला लिया गया है जहां से या तो कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप ओमीक्रोन के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं या जहां बचाव के लिए टीकाकरण की रफ्तार धीमी है। इसका मकसद कोविड-19 प्रबंधन के राज्य और जिला प्रशासन के प्रयासों को मदद पहुंचाना है।’’

ये टीम राज्यों में तीन या पांच दिन रहेंगी और राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिल कर काम करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया