लाइव न्यूज़ :

चक्रवात ‘यास’ से हुए नुकसान का आकलन करने पश्चिम बंगाल जाएगी केंद्रीय टीम

By भाषा | Updated: June 6, 2021 16:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जून गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव की अगुवाई में एक केंद्रीय टीम पश्चिम बंगाल जाएगी और चक्रवात ‘यास’ से हुए नुकसान का आकलन करेगी। इससे कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चक्रवात से हुए नुकसान को लेकर समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अनुपस्थित रहने पर विवाद शुरू हो गया था।

चक्रवात ‘यास’ 26 मई को ओडिशा पहुंचा था और इससे ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के कई हिस्से प्रभावित हुए थे। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय के संयुक्त सचिव की अगुवाई में एक केंद्रीय टीम चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करने तीन दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर जाएगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा था कि आरंभिक आकलन के अनुसार चक्रवात से अनुमानित तौर पर 20,000 करोड़ रुपये की संपत्ति और फसल को नुकसान हुआ। मुख्यमंत्री बनर्जी ने यह भी कहा था कि चक्रवात से 18 लाख लोग प्रभावित हुए और 2.21 लाख हेक्टेयर खेतों में खड़ी फसल और बागवानी से जुड़ा 71,560 हेक्टेयर क्षेत्र जलमग्न हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मई को पश्चिम बंगाल के चक्रवात प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया था और बाद में कलाईकुंडा वायु सेना स्टेशन पर समीक्षा बैठक की थी। मुख्यमंत्री और तत्कालीन मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने कुछ मिनट के लिए प्रधानमंत्री से भेंट की लेकिन बैठक में नहीं आए थे। इसके बाद कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने केंद्र सरकार में सेवा देने के लिए बंदोपाध्याय को तलब किया था। हालांकि, बंदोपाध्याय दिल्ली नहीं आए और 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतगोवा अग्निकांड: गौरव और सौरभ लूथरा का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा विदेश मंत्रालय, गोवा सरकार ने पत्र दिया?

क्रिकेटसच कहूं तो अगर रोहित भैया डांट नहीं रहे तो लगता कुछ गड़बड़ है, क्या हुआ, डांट क्यों नहीं रहे?,  यशस्वी जायसवाल ने कहा-मेरी किसी बात से बुरा तो नहीं लगा?

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया

भारतइजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन?, गाजा शांति योजना पर बातचीत

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री माजी लाडकी बहीण योजनाः 8000 सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिला?, अदिति तटकरे ने कहा- 12,000 से 14,000 महिलाओं ने पति खातों का किया इस्तेमाल

भारतक्या अधिकारी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ को प्राथमिकी में नामजद न करके बचाने की कोशिश कर रहे हैं?, मुंबई उच्च न्यायालय ने पुणे विवादास्पद भूमि सौदे पर पूछे सवाल?

भारतVIDEO: संसद में अमित शाह और राहुल गांधी की भिड़ंत, देखें वीडियो

भारतVIDEO: लोकसभा में अमित शाह का तीखा वार! बोले– "दो बड़े बोलें तो बीच में मत बोलो...", विपक्ष रह गया सन्न!

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य