लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय दल ने ओडिशा के चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

By भाषा | Updated: December 13, 2021 23:25 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 13 दिसंबर छह सदस्यीय अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल ने सोमवार को कहा कि ओडिशा में दिसंबर के पहले सप्ताह में चक्रवात 'जवाद' के चलते हुई बारिश के कारण खरीफ की फसलों को व्यापक क्षति पहुंची है, जिससे किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव सौरव रे ने अपनी टीम के साथ राज्य के छह प्रभावित जिलों - गंजम, पुरी, जगतसिंहपुर, कटक, जाजपुर और केंद्रपाड़ा का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि किसानों को सरकार से समर्थन और सहायता की आवश्यकता है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि रे ने सोमवार को राज्य के मुख्य सचिव एस.सी. महापात्रा और विशेष राहत आयुक्त पी.के. जेना समेत राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक की।

अधिकारी के अनुसार, जेना ने केंद्रीय दल को बताया कि 12 जिलों के 131 प्रखंडों में 5.78 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खड़ी फसलों को बारिश के कारण नुकसान पहुंचा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान