लाइव न्यूज़ :

रहस्यमय बीमारी का पता लगाने के लिए मंगलवार को आंध्र प्रदेश का दौरा करेगा केंद्रीय दल

By भाषा | Updated: December 7, 2020 18:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर आंध्र प्रदेश के एलुरु शहर में फैल रही एक रहस्यमय बीमारी का पता लगाने के लिए एक केंद्रीय दल राज्य का दौरा करेगा। इस बीमारी से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और करीब 350 लोग बीमार हो गये हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी एक आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार टीम मंगलवार को पहुंचेगी जिसमें एम्स के एसोसिएट प्रोफेसर (आपात चिकित्सा) डॉ जमशेद नायर, एनआईवी पुणे में विषाणु विज्ञानी डॉ अविनाश देसोतवार और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र में उप निदेशक डॉ संकेत कुलकर्णी शामिल होंगे।

इसमें बताया गया कि टीम पूर्वी गोदावरी जिले के एलुरू में लोगों में अचानक बीमारी सामने आने की घटना की जांच के लिए जिले का तत्काल दौरा करेगी।

बयान के अनुसार टीम कल सुबह पहुंच सकती है और शाम तक प्रारंभिक रिपोर्ट जमा करेगी।

इस रहस्यमय बीमारी से विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की रविवार शाम को मौत हो गयी, जिन्हें चक्कर आने और दौरे पड़ने के लक्षणों के बाद कल सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो