लाइव न्यूज़ :

रहस्यमयी बीमारी का पता लगाने के लिए मंगलवार को आंध्र प्रदेश का दौरा करेगा केंद्रीय दल

By भाषा | Updated: December 7, 2020 19:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर आंध्र प्रदेश के एलुरु शहर में फैल रही एक रहस्यमयी बीमारी का पता लगाने के लिए एक केंद्रीय दल राज्य का दौरा करेगा। इस बीमारी से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और करीब 350 लोग बीमार हो गये हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी एक आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार टीम मंगलवार को पहुंचेगी जिसमें एम्स के एसोसिएट प्रोफेसर (आपात चिकित्सा) डॉ जमशेद नायर, एनआईवी पुणे में विषाणु विज्ञानी डॉ अविनाश देसोतवार और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र में उप निदेशक डॉ संकेत कुलकर्णी शामिल होंगे।

इसमें बताया गया कि टीम पूर्वी गोदावरी जिले के एलुरू में लोगों में अचानक बीमारी सामने आने की घटना की जांच के लिए जिले का तत्काल दौरा करेगी।

बयान के अनुसार टीम कल सुबह पहुंच सकती है और शाम तक प्रारंभिक रिपोर्ट जमा करेगी।

इस रहस्यमय बीमारी से विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की रविवार शाम को मौत हो गयी, जिन्हें चक्कर आने और दौरे पड़ने के लक्षणों के बाद कल सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन