लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में बारिश से हुए नुकसान का आकलन करेगी केंद्रीय टीम

By भाषा | Updated: November 21, 2021 20:23 IST

Open in App

पुडुचेरी, 21 नवंबर पुडुचेरी में हाल में हुई मूसलाधार बारिश के कारण कृषि और अन्य क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए सोमवार को एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल प्रदेश का दौरा करेगा।

पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन और मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने सरकार से केंद्र शासित प्रदेश में एक केंद्रीय टीम को भेजने की अपील की थी।

केंद्रीय टीम इस समय भारी बारिश के कारण बुरी तरह से प्रभावित तमिलनाडु का दौरा कर रही है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, तमिलनाडु में बारिश से प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद टीम सोमवार को पुडुचेरी पहुंचेगी और अपराह्न 4.15 बजे से साढ़े छह बजे के बीच यहां बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी। केंद्रीय दल के अधिकारी उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ बैठक भी करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि उन्होंने केंद्र सरकार से उत्तर-पूर्वी मानसून के परिणामस्वरूप पुडुचेरी में लगभग 10 दिनों तक भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए केंद्र शासित प्रदेश को अंतरिम राहत देने का अनुरोध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos