लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 हालात की समीक्षा के लिए मिजोरम पहुंची केंद्रीय टीम

By भाषा | Updated: October 6, 2021 00:30 IST

Open in App

आइजोल, पांच अक्टूबर राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की सलाहकार-महामारी विज्ञानी डॉ विनीता गुप्ता के नेतृत्व में चार सदस्यीय केंद्रीय दल मंगलवार को कोविड-19 की स्थिति का जायजा लेने के लिए मिजोरम की राजधानी आइजोल पहुंचा। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

मंगलवार को राज्य की राजधानी में टीम के आगमन के तुरंत बाद, इसके सदस्यों ने राज्य एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के अधिकारियों , आइजोल पूर्व और आइजोल पश्चिम के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) के साथ बैठक की और स्थिति से निपटने के तरीकों पर चर्चा की।

बयान में कहा गया कि टीम राज्य भर में बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा के लिए बुधवार को विभिन्न जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ एक और डिजिटल बैठक करेगी।

केंद्रीय टीम के सदस्य दिन में आइजोल पश्चिम में कोविड-19 देखभाल स्थलों का भी दौरा करेंगे।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि मिजोरम में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,681 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 99,856 हो गई तथा पांच और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 331 तक पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे