लाइव न्यूज़ :

चक्रवात ताउते से हुए नुकसान का आकलन करने पहुंचा केंद्रीय दल गुजरात

By भाषा | Updated: May 27, 2021 22:52 IST

Open in App

अहमदाबाद, 27 मई केंद्र का एक अंतर-मंत्रालयी दल एक सप्ताह पहले ताउते चक्रवात की वजह से भारी तबाही से गुजरे गुजरात में नुकसान का आकलन करने के लिए बृहस्पतिवार को राज्य के अमरेली जिला पहुंचा।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय मे संयुक्त सचिव श्रीप्रकाश सात सदस्यीय इस दल की अगुवाई कर रहे हैं। दल के अन्य सदस्य कृषि एवं कृषक कल्याण, वित्त, विद्युत, मात्स्यिकी, ग्रामीण विकास तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालयों के अधिकारी हैं।

दौरे के पहले दिन केंद्रीय दल ने अमरेली के जिलाधिकारी के कार्यालय में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ चक्रवात से हुए नुकसान के बारे में समीक्षा बैठक की।

गुजरात के राहत आयुक्त हर्षद पटेल ने स्लाइड शो प्रस्तुति दी । अमरेली के जिलाधिकारी आयुष ओक ने अपने जिले में हुए नुकसान एवं प्रशासन द्वारा किये गये राहत प्रयासों के बारे में बताया।

शुक्रवार को यह केंद्रीय दल अमरेली और गिर सोमनाथ के चार- चार गांवों का दौरा करेगा ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद तत्काल राहत गतिविधियों के लिए 1000 करोड़ रूपये की राहत मंजूर की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट