लाइव न्यूज़ :

चुनाव बाद हिंसा की जांच के लिए केंद्रीय टीम ने पश्चिम बंगाल में अधिकारियों, प्रभावित परिवारों से मुलाकात की

By भाषा | Updated: May 7, 2021 00:46 IST

Open in App

कोलकाता, छह मई केंद्रीय गृह मंत्रालय की चार सदस्यीय तथ्यान्वेषी टीम बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल पहुंची। इस टीम को राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के कारणों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सूत्रों ने बताया कि टीम के सदस्यों ने राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में चुनाव बाद हिंसा में 16 लोगों की मौत हो गयी है।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि टीएमसी समर्थित गुंडों ने उसके कई कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी, महिला सदस्यों पर हमला किया और घरों में तोड़फोड़ की तथा दुकानों में लूटपाट की।

अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव की अगुवाई में, टीम ने राज्य सचिवालय का दौरा किया और मुख्य सचिव, गृह सचिव तथा पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की।

उन्होंने बताया कि टीम ने जमीनी हालात का आकलन करने के लिए दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना में कुछ स्थानों का दौरा किया।

दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में टीम के सदस्यों ने हिंसा में मारे गए हरन अधिकारी के परिवार से मुलाकात की।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को टीम राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेगी और चुनाव बाद की हिंसा पर एक रिपोर्ट देने के लिए कहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos