लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 31 जनवरी, 2021 को होगी: निशंक

By भाषा | Updated: November 4, 2020 19:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित की गई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) अब अगले साल 31 जनवरी को आयोजित की जाएगी।

पहले यह परीक्षा पांच जुलाई को प्रस्तावित थी।

निशंक ने कहा, 'केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का 14वां संस्करण जुलाई में पूरे देश के 112 शहरों में आयोजित होना था लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 31 जनवरी को होगी।’

उन्होंने कहा, “सामाजिक दूरी और अन्य सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखते हुए इस बार परीक्षा 135 शहरों में आयोजित की जाएगी।”

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अधिकारियों के अनुसार, अभ्यर्थियों से उनकी परीक्षाकेंद्र के शहर के लिए विकल्प बदलने के लिए बड़ी संख्या में अनुरोध प्राप्त हुए हैं।

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण अभ्यार्थियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए सीबीएसई ने उन्हें परीक्षा केंद्र के शहर के अपने विकल्प में सुधार के लिए एक और मौका देने का फैसला किया है।

अधिकारी ने कहा, 'अभ्यार्थियों को उनके द्वारा चुने गए शहरों में समायोजित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा लेकिन अगर कोई स्थिति उत्पन्न होती है तो विकल्प के रूप में चुने गए चार शहरों के अलावा कोई अन्य शहर (परीक्षा केंद्र के तौर पर) आवंटित किया जा सकता है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां