दिल्ली में केंद्रीय राजस्व भवन में आग लगी
By भाषा | Published: April 14, 2021 09:06 PM2021-04-14T21:06:22+5:302021-04-14T21:06:22+5:30
![Central Revenue Building in Delhi caught fire | दिल्ली में केंद्रीय राजस्व भवन में आग लगी Central Revenue Building in Delhi caught fire | दिल्ली में केंद्रीय राजस्व भवन में आग लगी](https://d3pc1xvrcw35tl.cloudfront.net/sm/images/420x315/india-lokmat-hindi-pti_202011189942.jpg)
दिल्ली में केंद्रीय राजस्व भवन में आग लगी
नयी दिल्ली, 14 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आईटीओ पर केंद्रीय राजस्व भवन के चौथे तल पर बुधवार को आग लग गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि 14 दमकल गाड़ियां मौके पर हैं और किसी की हताहत होने की खबर नहीं है।
उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग को शाम छह बजकर पांच मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी।
दिल्ली अग्निशमन सेवाएं निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘ आईटीओ पर केंद्रीय राजस्व भवन के चौथे तल पर आग लग गयी। 14 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। ’’
उन्होंने बताया कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है।
अधिकारियों के अनुसार आग की वजह का पता नहीं चला है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।