लाइव न्यूज़ :

चुनाव वाले राज्यों में केंद्रीय पुलिस बल अहम भूमिका अदा करेंगे: मुख्य चुनाव आयुक्त

By भाषा | Updated: February 11, 2021 22:39 IST

Open in App

चेन्नई, 11 फरवरी मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बृहस्पतिवार को चेन्नई में कहा कि तमिलनाडु समेत चुनाव वाले राज्यों में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने में केंद्रीय पुलिस बल अहम भूमिका अदा करेंगे।

उन्होंने कहा कि पूर्व में मतदाताओं को प्रलोभन देने जैसे आरोपों के मद्देनजर प्रलोभन मुक्त एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। साथ ही दो विशेष व्यय पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी।

अरोड़ा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के साथ ही कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव कराया जाएगा।

चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारी अपने अन्य सहयोगियों के साथ चेन्नई में वरिष्ठ अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कर रहे हैं और उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव का भरोसा जताया है।

अरोड़ा ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के समन्वयक को उस समिति के शीर्ष स्तर पर रखा जाएगा, जो कर्मियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजने का काम करेगी।

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम के अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में अप्रैल-मई में चुनाव होने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित