लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय दल कोविड-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर पहुंचा गुजरात

By भाषा | Updated: November 21, 2020 20:55 IST

Open in App

अहमदाबाद, 21 नवंबर केंद्र के एक दल ने गुजरात के कुछ शहरों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शनिवार को यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

अहमदाबाद में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने के मद्देनजर प्रशासन ने 20 नवंबर रात नौ बजे से लेकर 23 नवंबर सुबह छह बजे तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया है जबकि वड़ोदरा, सूरत एवं राजकोट में कर्फ्यू रात नौ बजे से लेकर सुबह छह बजे तक अगले आदेश तक लगा रहेगा।

गुजरात में कोरोना वायरस के मामले शनिवार को 1,515 बढ़कर 1,95,917 हो गये।

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक डॉ. सुजीत कुमार की अगुवाई वाले तीन सदस्यीय केंद्रीय दल ने गांधीनगर में राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और वह अहमदाबाद के एसवीपी अस्पताल गये जहां कोविड-19 मरीजों का उपचार चल रहा है।

कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि टीम अधिकारियों को विश्वास में लेकर गुजरात में महामारी की स्थिति का वास्तविक आकलन करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने प्रधान सचिव, स्वास्थ्य आयुक्त, निगम आयुक्त और स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और गुजरात एवं अहमदाबाद में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे मामले बढ़े और राज्य ने स्थिति नियंत्रण में करने के लिए क्या क्या कदम उठाये हैं। हमने इस सूचना के आधार पर राज्य की दो दिवसीय यात्रा का कार्यक्रम बनाया है।’’

कुमार ने कहा कि टीम अगले दो दिनों में स्थिति की समीक्षा के लिए वड़ोदरा जाएगी और वहां अस्पतालों का निरीक्षण करेगी।

इस बीच अहमदाबाद में कर्फ्यू के चलते आम जनजीवन ठप्प हो गया। सड़कें और बाजार सूने नजर आये। प्रशासन ने केवल दूध एवं दवाइयां खरीदने के लिए घरों से बाहर आने की इजाजत दी है ।

इस बीच गुजरात के मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल ने कहा कि सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाये हैं और लोगों से न घबराने की अपील है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हाल ही में नवरात्रि एवं दिवाली त्योहारों के पहले (राज्य में) कोविड-19 के मामले 1200 से घटकर 800 तक आये। लेकिन लोग त्योहारों पर निकलने लगे, रेस्तरां जाने लगे और यार-दोस्तों से मिलने लगे, फलस्वरूप संक्रमण बढ़ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां