केंद्रीय दलों ने तमिलनाडु में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया

By भाषा | Updated: November 22, 2021 22:45 IST2021-11-22T22:45:20+5:302021-11-22T22:45:20+5:30

Central parties assess damage caused by floods in Tamil Nadu | केंद्रीय दलों ने तमिलनाडु में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया

केंद्रीय दलों ने तमिलनाडु में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया

चेन्नई, 22 नवंबर तमिलनाडु में हाल में हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए दो केंद्रीय दलों ने सोमवार को राज्य के कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इन दलों में कुल सात अधिकारी शामिल हैं।

गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजीव शर्मा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने यहां कई क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान का निरीक्षण किया। इससे पहले रविवार को टीम ने ग्रेटर चेन्नई निगम में शीर्ष अधिकारियों के साथ चर्चा की थी।

वित्त मंत्रालय के सलाहकार आर बी कौल के नेतृत्व में तीन अधिकारियों की दूसरी टीम ने दक्षिणी तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के क्षेत्रों का दौरा किया।

केंद्रीय दल 21 नवंबर को यहां पहुंचे और वे वेल्लोर और रानीपेट सहित क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन का कार्य पूरा करने के बाद बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना होने वाले हैं।

तमिलनाडु सरकार ने 18 नवंबर को केंद्र से कुल 2629.29 करोड़ रुपये जारी करने का आग्रह किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Central parties assess damage caused by floods in Tamil Nadu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे