लाइव न्यूज़ :

गोवा में चुनाव पूर्व गठबंधन पर कोई भी फैसला कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व करेगा: गिरीश चोडनकर

By भाषा | Updated: June 16, 2021 18:42 IST

Open in App

पणजी, 16 जून कांग्रेस की गोवा इकाई के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने बुधवार को कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के वास्ते चुनाव पूर्व गठबंधन के मुद्दे पर पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने के बाद निर्णय लेगा।

चोडनकर का बयान कांग्रेस पर्यवेक्षक दिनेश गुंडू राव की चार दिवसीय यात्रा से पहले आया है। राव प्रदेश में पार्टी संगठन के पुनर्गठन के सिलसिले में बृहस्पतिवार को गोवा पहुंचेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ केंद्रीय नेतृत्व स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं से संवाद करने एवं लोगों की राय जानने के बाद गठबंधन के बारे में फैसला करेगा। ’’

जब उनसे गोवा फोरवार्ड पार्टी की कांग्रेस के साथ गठजोड़ करने की इच्छा के बारे मे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व का गठबंधन पर फैसले से कोई लेना-देना नहीं है और वह बस अपनी बात केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाएगा।

जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद चोडनकर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन पार्टी आलाकमान ने अबतक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान