लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे ने संजय राउत से की मुलाकात, कहा- बेशर्म है केंद्र सरकार, उन्हें फिर से फंसा सकती है

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 10, 2022 16:25 IST

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी नेता संजय राउत से मुलाकात के बाद केंद्र सरकार पर हमला किया।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत को बुधवार को एक विशेष अदालत ने जमानत दे दी थी।राउत ने कथित धनशोधन मामले में जेल से रिहा होने के एक दिन बाद गुरुवार को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की।राउत उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे से मिलने उनके पनगरीय बांद्रा में ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ पहुंचे।

मुंबई: राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कथित धनशोधन मामले में जेल से रिहा होने के एक दिन बाद गुरुवार को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। राउत उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे से मिलने उनके पनगरीय बांद्रा में ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ पहुंचे। वहीं, राउत से मिलने के बाद उद्धव ठाकरे ने कानून मंत्री किरेन रिजिजू पर निशाना साधा।

संजय राउत के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में उद्धव ठाकरे ने किरेन रिजिजू पर कथित तौर पर न्यायपालिका को सरकारी नियंत्रण में लाने की कोशिश करने के लिए हमला बोला। ठाकरे ने कहा, "कानून मंत्री न्यायपालिका को सरकार के नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे लोगों को चिंतित होना चाहिए। कल का आदेश स्पष्ट करता है कि केंद्र प्रतिशोध की राजनीति कर रहा है। मैं न्यायपालिका का आभारी हूं."

ठाकरे ने कहा, "केंद्र सरकार फिर से राउत को कुछ मामलों में फंसाने की कोशिश कर सकती है क्योंकि उन्हें शर्म नहीं आती।" धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत एक विशेष अदालत ने बुधवार को संजय राउत और उनके करीबी प्रवीण राउत की गिरफ्तारी को "अवैध" बताते हुए जमानत दे दी। ईडी ने पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में राउत से छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ करने के बाद 1 अगस्त को गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेसंजय राउतशिव सेनाआदित्य ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?