लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अब जम्मू से श्रीनगर हवाई सफर से जाएंगे जवान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2019 14:35 IST

14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें सीआरपीएफ के लगभग 42 जवान शहीद हुए थे। इसके बाद से ही पूरे देश में आक्रोश का माहौल पैदा हो चुका है। केंद्र सरकार पर भी कई तरह के सवाल खड़े हुए। इसके बाद गुरुवार को केंद्र सरकार ने जवानों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया।

Open in App

कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला लिया है। अब जम्मू से श्रीनगर जाने वाले जवान हवाई सफर के जरिए एक स्थान से दूसरे स्थान जाएंगे। यह फैसला जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

गौरतलब है कि 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें सीआरपीएफ के लगभग 42 जवान शहीद हुए थे। इसके बाद से ही पूरे देश में आक्रोश का माहौल पैदा हो चुका है। केंद्र सरकार पर भी कई तरह के सवाल खड़े हुए। इसके बाद गुरुवार को केंद्र सरकार ने जवानों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया

हमलावर ने विस्फोटकों भरी कार से मारी थी टक्कर

14 फरवरी की दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों भरी कार से टक्कर मार दी। आतंकवादी ने जिस बस में सीधी टक्कर मारी उसमें 42 जवान सवार थे। इस बस में सवार सभी जवानों की मौत हो गयी। 

इस हमले में सीआरपीएफ की चार बसों को ज्यादा नुकसान पहुंचा। सीआरपीएफ के काफिले में करीब 70 बसें थीं जिनमें 2500 से ज्यादा जवान सवार थे। कार से हमले के बाद अन्य आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर गोलीबारी की जिसमें 40 से ज्यादा जवान घायल हो गये। 

जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी हमले की जिम्मेदारी

पुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। जैश-ए-मोहम्मद ने एक वीडियो जारी करके आदिल अहमद डार नामक आतंकी को इस हमले का लिए जिम्मेदार बताया।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं