लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार ने कुंभ मेले के मद्देनजर कोविड-19 प्रबंधन पर उत्तराखंड सरकार को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: March 21, 2021 15:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मार्च कुंभ मेले के दौरान कोविड-19 के मामलों में वृद्धि होने की आशंका के मद्देनजर केंद्र सरकार ने उत्तराखंड सरकार को पत्र लिखा है जिसमें महामारी को फैलने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत को रेखांकित करने वाले एक उच्च स्तरीय केंद्रीय दल की चिंताओं का उल्लेख किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य में बताया गया कि हरिद्वार में कुंभ मेले में चिकित्सा तथा जन स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के निदेशक के नेतृत्व में केंद्र सरकार के एक दल ने 16-17 मार्च के बीच उत्तराखंड का दौरा किया था।

उत्तराखंड के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह में भारत में 12 से अधिक राज्यों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि आई है और हरिद्वार कुंभ मेले में इन राज्यों से भी तीर्थयात्री आ सकते हैं।

मंत्रालय ने कहा, “कुंभ मेले के दौरान पवित्र शाही स्नान के बाद स्थानीय लोगों में संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका है।”

सचिव ने यह भी कहा कि केंद्रीय दल की रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिदिन 10-20 तीर्थयात्रियों और 10-20 स्थानीय लोगों के संक्रमित होने की जानकारी मिल रही है।

वक्तव्य में कहा गया, “संक्रमण की यह दर मामलों में वृद्धि होने की आशंका को बढ़ाती है क्योंकि कुंभ के दौरान अधिक संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है।”

राज्य को बताया गया कि हरिद्वार में प्रतिदिन हो रही 50 हजार रेपिड एंटीजेन जांच और पांच हजार आरटीपीसीआर जांच तीर्थयात्रियों की संभावित संख्या को देखते हुए पर्याप्त नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल