लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के हिस्से का धन रोका: कांग्रेस

By भाषा | Updated: April 3, 2021 18:54 IST

Open in App

मुंबई, तीन अप्रैल महाराष्ट्र कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसने कोविड-19 महामारी, चक्रवात तथा पिछले साल राज्य में हुई भारी बारिश जैसी अन्य आपदाओं से निपटने के लिए मिलने वाले धन में हेरफेर कर महाराष्ट्र के ‘वाजिब बकाये ’ को रोका हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने भाजपा पर महामारी के दौरान गैर जिम्मेदाराना व्यवहार करने का आरोप लगाया। इससे एक दिन पहले विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़णवीस ने कहा था कि महाराष्ट्र ही देश में एक ऐसा राज्य है जिसने संकट के दौरान लोगों को कोई सहायता उपलब्ध नहीं कराई।

पटोले ने कहा, “ यह गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है। फड़णवीस को केंद्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र को दी गई सहायता के बारे में जानकारी देनी चाहिए थी। पिछले साल से, राज्य महामारी और चक्रवात, बाढ़ तथा भारी बारिश से खुद ही निपट रहा है। एमवीए सरकार लोगों की मुश्किलों को कम करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। ”

उन्होंने आरोप लगाया, “ केंद्र सरकार महाराष्ट्र को उसका वाजिब धन नहीं देकर उसके साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार कर रही है। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने के बजाय पीएम केयर्स कोष में दान दिया। राज्य को 20 लाख करोड़ रुपये के (आत्मनिर्भर) पैकेज में से क्या मिला?”

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संघीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल महाराष्ट्र की छवि को धूमिल करने के लिए कर रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा, “ पिछले साल बिना योजना के लगाए गए लॉकडाउन से देश आर्थिक संकट के मुहाने पर पहुंच गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग