लाइव न्यूज़ :

‘कोविड-19 योद्धाओं’ को नई बीमा पॉलिसी मुहैया कराएगी केंद्र सरकार

By भाषा | Updated: April 19, 2021 13:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत ‘‘कोविड-19 योद्धाओं’’ के सभी दावों का 24 अप्रैल तक निपटान किया जाएगा और इसके बाद उनके लिए एक नई बीमा पॉलिसी को प्रभावी बनाया जाएगा।

मंत्रालय ने ट्वीट किया कि नई व्यवस्था कोरोना-19 योद्धाओं को कवर करने के लिए मुहैया कराई जाएगी और इसके लिए मंत्रालय ‘न्यू इंडिया अश्योरेंस’ से बातचीत कर रहा है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘बीमा कंपनी ने अब तक 287 दावों का भुगतान किया है। इस योजना ने कोविड-19 से निपटने में मदद कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने में अहम मनोवैज्ञानिक भूमिका निभाई है।’’

उसने कहा, ‘‘कोविड-19 योद्धाओं के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज (पीएमजीकेपी) बीमा पॉलिसी के तहत दावे 24 अप्रैल, 2021 तक निपटाए जाएंगे। इसके बाद कोविड-19 योद्धाओं के लिए नई बीमा पॉलिसी प्रभावी होगी।’’

मंत्रालय ने कहा कि पीएमजीकेपी की पिछले साल मार्च में घोषणा की गई थी और इसकी अवधि को 24 अप्रैल तक तीन बार बढ़ाया जाएगा।

इसे स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया था, ताकि कोविड-19 के कारण कोई अप्रिय घटना होने की स्थिति में उनके परिवार का ध्यान रखा जा सके। पीएमजीकेपी के तहत 50 लाख रुपए का बीमा कवर मुहैया कराया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है