लाइव न्यूज़ :

गिरजाघर प्रमुखों के साथ बैठक करेगी केंद्र सरकार : सुरेश गोपी

By भाषा | Updated: September 23, 2021 15:15 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 23 सितंबर भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही राज्य के गिरजाघर प्रमुखों के साथ बैठक करेगी जिसमें उनकी चिंताओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। एक दिन पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विपक्ष के इस सुझाव को खारिज कर दिया कि एक कैथोलिक बिशप द्वारा ‘नारकोटिक जेहाद’ के विवादास्पद बयान पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए।

अभिनेता से नेता बने गोपी ने कहा कि इस तरह की बैठक बहुत पहले आयोजित करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन राज्य की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इसमें तेजी लाई जाएगी।

पाला बिशप जोसेफ कल्लरांगट का समर्थन करते हुए गोपी ने कहा कि बिशप ने किसी समुदाय के खिलाफ बुरी बात नहीं कही है। उनके ‘नारकोटिक एवं लव जिहाद’ के बयान से दक्षिणी राज्य में विवाद पैदा हो गया है।

गोपी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्र सरकार प्रभावित समुदाय (इस मामले में) को अपनी चिंताओं से अवगत कराने का अवसर देगी। 2019 में ही गिरजाघर प्रमुखों की दो दिवसीय बैठक आयोजित करने की योजना बनाई गई थी।’’

मुख्यमंत्री के इस बयान की तरफ ध्यान दिलाने पर कि ‘नारकोटिक जेहाद’ को लेकर कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है, राज्यसभा के सदस्य ने कहा कि किसी भी पूर्व पुलिस प्रमुख ने अभी तक कैथोलिक पादरी द्वारा व्यक्त की गई चिंता को खारिज नहीं किया है।

‘कलियट्टम’ के अभिनेता ने कहा कि उनका रूख भी किसी समुदाय को क्षुब्ध करने का नहीं है, लेकिन जैसा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए सामाजिक बुराई की अनदेखी नहीं की जा सकती है।

उन्होंने पूछा, ‘‘अगर सामाजिक बुराई है तो क्या हमें इसे शुरू में ही खत्म नहीं कर देना चाहिए?’’

विजयन ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में विपक्षी दलों की मांग को खारिज कर दिया कि समस्या के समाधान के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए और कहा कि बयान किसी राजनीतिक दल के व्यक्ति द्वारा नहीं दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल