लाइव न्यूज़ :

शीतकालीन सत्र में मध्यस्थता पर नया विधेयक लाएगी केंद्र सरकार : रीजीजू

By भाषा | Updated: September 11, 2021 17:21 IST

Open in App

प्रयागराज, 11 सितंबर केंद्रीय कानून मंत्री किरण रीजीजू ने शनिवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार मध्यस्थता के क्षेत्र में नयी पहल कर रही है और संसद के शीतकालीन सत्र में इस संबंध में विधेयक पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार भारत को मध्यस्थता का अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनाना चाहती है।

प्रयागराज में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय और इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मल्टीलेवल पार्किंग एवं अधिवक्ताओं के चैंबर के लिए भवन के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रीजीजू ने कहा, ‘‘विश्वविद्यालय के निर्माण के बाद हर साल एलएलबी में 180 छात्रों और एलएलएम में 80 छात्रों के शिक्षा प्राप्त करने की व्यवस्था होगी।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा विश्वविद्यालय में उच्च स्तर पर विधि अनुसंधान की व्यवस्था होगी और सभी के लिए विश्वविद्यालय परिसर के भीतर ही छात्रावास और आधुनिक पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सभी विधि विश्वविद्यालयों और लॉ अकादमी के साथ गहनता से काम करना चाहती है। सरकार देश की न्याय प्रणाली को मजबूत बनाने को प्रतिबद्ध है।

मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार न्यायपालिका के साथ तालमेल बनाकर काम करना चाहती है। साथ ही राज्य सरकारों के साथ तालमेल रखना चाहती है जिससे निचली अदालतों में जो भी समस्याएं हैं, उन्हें दूर किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह