लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार किसान आंदोलन स्थल को दिल्ली की सीमाओं से हटाकर जींद स्थानांतरित करना चाहती है: टिकैत

By भाषा | Updated: June 4, 2021 00:43 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), तीन जून भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों के आंदोलन को दिल्ली की सीमाओं से हटाकर हरियाणा के जींद स्थानांतरित चाहती है लेकिन किसान इस ‘षड्यंत्र’ को सफल नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा कि किसान किसी भी कीमत पर दिल्ली की सीमाओं के प्रदर्शन स्थल से नहीं हटेंगे।

टिकैत ने किसानों की एक सभा को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘ केंद्र सरकार प्रदर्शन स्थल को दिल्ली की सीमाओं से हरियाणा के जींद में स्थानांतरित करना चाहती है। लेकिन हम उसके इस षड्यंत्र को सफल नहीं होने देंगे। हम किसी भी कीमत पर दिल्ली की सीमाओं से नहीं हटेंगे।’’

हालांकि उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा के टोल प्लाजा समेत अन्य स्थलों पर जारी किसानों का प्रदर्शन पहले की तरह ही जारी रहेगा।

इससे पहले उन्होंने किसानों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू