लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पर ‘पिछले दरवाजे’ से शासन करना चाहती है केंद्र सरकार: सिसोदिया

By भाषा | Updated: February 4, 2021 16:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह “पिछले दरवाजे” से राष्ट्रीय राजधानी पर शासन करने का प्रयास कर रही है।

सिसोदिया ने दावा किया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है जिसके तहत उप राज्यपाल को अधिक शक्तियां दी जाएंगी।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक केंद्र ने, दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार अधिनियम में संशोधन को बुधवार को मंजूरी दी।

इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के नेता सिसोदिया ने प्रेस वार्ता में कहा कि यह निर्णय “लोकतंत्र, संविधान और दिल्ली के नागरिकों की मर्जी के खिलाफ है।”

उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार ने मंत्रिमंडल में एक कानून पेश किया है जिससे दिल्ली की चुनी हुई सरकार से शक्ति छीन ली जाएगी और केंद्र द्वारा नियुक्त उप राज्यपाल को दे दी जाएगी। दिल्ली सरकार को अपने फैसले लेने की आजादी नहीं होगी। भाजपा दिल्ली पर पिछले दरवाजे से शासन करना चाहती है क्योंकि लोगों ने लगातार तीन चुनाव में उन्हें नहीं चुना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह