लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीका और ऑक्सीजन का आयात करे केंद्र सरकार : मायावती

By भाषा | Updated: April 19, 2021 11:09 IST

Open in App

लखनऊ, 19 अप्रैल बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने विभिन्‍न राज्‍यों में कोविड-19 के टीके और अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी पर सोमवार को चिंता जाहिर करते हुए केंद्र सरकार से दोनों का आयात करने का अनुरोध किया है और जनता को कोरोना प्रोटोकॉल का का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है।

इसके पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बदले हालात में लोगों को संभल कर रहने की सलाह दी।

मायावती ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘देश के विभिन्न राज्यों में कोविड-19 के टीके और अस्पतालों में ऑक्सीजन की जबर्दस्त कमी को देखते हुए केंद्र सरकार से अनुरोध है कि इनकी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर विशेष ध्यान दे और यदि इसके लिए आयात करने की जरुरत पड़ती है तो आयात भी किया जाए।''

अपने सिलसिलेवार ट्वीट में मायावती ने लिखा, ''साथ ही, देश की जनता से भी पुनः अपील है कि राज्य सरकारों द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के उपाय के तहत जो भी सख्ती तथा सरकारी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं उनका कड़ाई से अनुपालन करें ताकि कोरोना प्रकोप की रोकथाम हो सके। लोग भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।''

पूर्व मुख्यमंत्री ने अगले ट्वीट में कहा, ''इसके अलावा, कोरोना वायरस अब युवाओं को भी अपनी चपेट में लेने लगा है, जो काफी चिंता का विषय बनता जा रहा है। अतः कोविड-19 टीकाकरण में उम्र की सीमा के संबंध में भी केन्द्र सरकार को अब यथाशीघ्र पुनर्विचार करना चाहिए। बसपा की यह मांग है।’’

इसके पहले सपा अध्यक्ष्ज्ञ यादव ने रविवार को अपने ट्वीट में एक गजल पोस्‍ट की थी, जिसमें कहा गया था, ‘‘हालात देख सबको बदला जाना चाहिए, जीना है तो थोड़ा संभल जाना चाहिए। हम जिंदगी और मौत के दरम्यान खड़े हैं, कोशिश करें कि वक्त ये टल जाना चाहिए। किसकी खता है कितनी, ये तय बाद में करें, पहले सुरंग से तो निकल जाना चाहिए।''

गौरतलब है कि अब तक अखिलेश यादव कोरोना प्रबंधन को लेकर सरकार की विफलता पर ही प्रहार करते रहे हैं लेकिन पहली बार गजल के जरिये उन्‍होंने लोगों को संभल कर जीने की सलाह दी। पांच दिन पहले यादव ने ट्वीट कर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब