लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार सोचती है कि किसान थक जाएंगे और कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन खत्म कर देंगे: राकांपा

By भाषा | Updated: May 26, 2021 19:01 IST

Open in App

मुंबई, 26 मई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बुधवार को केंद्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उसके मन में धारणा है कि पिछले छह महीनों से तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसान थक जाएंगे और अपना प्रदर्शन खत्म कर देंगे।

राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवाब मलिक ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन के छह महीने पूरे होने पर बुधवार को किसान काला दिवस मना रहे हैं।

किसान दिल्ली की तीन सीमाओं--सिंघू, गाज़ीपुर और टीकरी पर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को काला दिवस के रूप में काले झंडे लगाए, सरकार विरोधी नारेबाजी की और पुतले जलाए तथा मार्च निकाला।

राकांपा सहित 14 राजनीतिक दलों ने प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है और नागरिकों से सोशल मीडिया के माध्यम से एकजुटता दिखाने का आग्रह किया है।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री मलिक ने कहा, “केंद्र सरकार को लगता है कि छह महीने तक आंदोलन करते-करते थक जाने पर किसान अपना प्रदर्शन खत्म कर देंगे। उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय कानूनों की तामील पर रोक लगा दी है। यह केंद्र का फर्ज है कि वह उन लोगों से बात करे जो उसके फैसले के खिलाफ पिछले छह महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं।”

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों किसान पिछले साल 26 नवंबर को दिल्ली की सीमाओं पर पहुंच गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos