लाइव न्यूज़ :

केन्द्र सरकार को नए कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए: पायलट

By भाषा | Updated: December 24, 2020 18:44 IST

Open in App

जयपुर, 24 दिसम्बर राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बृहस्पतिवार को कहा कि केन्द्र सरकार को नए कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इन कानूनों में 15-18 संशोधन करने को तैयार हैं तो उसे स्वीकार करना चाहिए कि ये कानून ही गलत है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार को जिद छोड़कर इन कानूनों को वापस लेना चाहिए।

उन्होंने पाली में संवाददाताओं से कहा, ‘‘इन कानूनों को लेकर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। केन्द्र सरकार को तुरंत प्रभाव से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए। सरकार को अपनी जिद छोड़कर जबरदस्ती पारित किए गए इन कानूनों से पीछे हटना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किसान जो देश की रीढ़ हैं, वे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं और किसान चाहता है कि केन्द्र सरकार सारी बातें छोड़कर वार्ता करें और तुरंत प्रभाव से तीनों कृषि कानून वापस लें। किसान चाहते हैं कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का प्रावधान जोड़ा जाये क्योंकि सबसे ज्यादा मेहनतकश कोई वर्ग इस देश में है तो वह किसान वर्ग है। उसकी अनदेखी हो रही है और जानबूझकर उसके भविष्य को अंधकार में धकेला जा रहा है।’’

प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों के सवाल पर पायलट ने कहा, ‘‘दिसम्बर में कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होगा और जनवरी में राजनीतिक नियुक्तियों का काम होगा और हम सब का एक ही उद्देश्य है कि संगठन और कांग्रेस की सरकार लोगों के वादों पर खरा उतरे और उस दिशा में हम सब मिलकर काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह