लाइव न्यूज़ :

लोगों से एकत्रित धन को दुर्लभ बीमारी के लिए बने कोष में स्थानांतरित करे केंद्र सरकार: अदालत

By भाषा | Updated: September 20, 2021 21:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि केंद्र सरकार, दुर्लभ बीमारी से पीड़ित एक व्यक्ति के उपचार के लिए आम जनता से एकत्र की गई 63 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को इसके लिए बने कोष में जमा कराएगी। यह रकम अभी केरल उच्च न्यायालय के पास है।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने कहा कि केंद्र का यह रुख स्वीकार नहीं किया जा सकता कि वह केरल उच्च न्यायालय में चल रही कार्यवाही में पक्षकार नहीं है। इसके साथ ही अदालत ने निर्देश दिया कि दुर्लभ रोगों से पीड़ित लोगों के उपचार के संबंध में उसके आदेश के अनुपालन पर समग्र स्थिति रिपोर्ट दाखिल की जाए।

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने आश्वस्त किया कि एक सप्ताह में इस पर कदम उठाए जाएंगे, जिसे अदालत ने रिकॉर्ड में दर्ज किया। अदालत ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को स्थिति रिपोर्ट सौंपने का भी आदेश दिया।

अदालत को 11 अगस्त को बताया गया था कि केरल उच्च न्यायालय द्वारा पारित एक आदेश के अनुसार दुर्लभ बीमारी से पीड़ित एक व्यक्ति के इलाज के लिए डिजिटल मंच के माध्यम से आम जनता से चंदा एकत्र करने को कहा गया था और इससे 63 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा हुई थी। दुर्भाग्य से उक्त व्यक्ति मृत्यु हो गई और पैसे का कोई उपयोग नहीं हो पाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर