लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में खून-खराबे को बंद करने के केंद्र सरकार पाकिस्तान से बातचीत करे: पीडीपी प्रमुख

By भाषा | Updated: July 28, 2021 17:58 IST

Open in App

श्रीनगर, 28 जुलाई पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि भारत को कश्मीर मुद्दे के हल तथा इस क्षेत्र में रक्तपात पर पूर्ण विराम लगाने के लिए पाकिस्तान के साथ बातचीत करनी चाहिए।

उन्होंने यहां पीडीपी के 22 वें स्थापना दिवस पर पार्टी के एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘‘ भारत और पाकिस्तान के बीच (इस साल के फरवरी का) संघर्षविराम बातचीत का ही नतीजा है। तब, यदि महबूबा कहती है कि कश्मीर मुद्दे के समाधान और खूनखराबे को बंद करने के लिए पाकिस्तान से बात करो, तो उसमें गलत क्या है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति में सुधार के लिए पड़ोसी देश से बातचीत करने में कोई झिझक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘ संघर्षविराम से सीमा पर शांति आयी है और घुसपैठ कम हो गयीं। इससे लोगों को राहत मिली।’’

महबूबा मुफ्ती ने कहा, ‘‘ आप चीन से बातचीत कर रहे हैं जिसने आपकी जमीन कब्जा कर रखी है। आप (सरकार) भले ही न माने, लेकिन ऐसा तो है। भारत और पाकिस्तान के बीच शिमला संधि और ताशकंद समझौता जम्मू कश्मीर के बारे में है। ’’

उन्होंने कहा कि पीडीपी संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद का जम्मू कश्मीर के दोनों विभाजित हिस्सों के बीच व्यापार एवं यात्रा का सपना तत्कालीन प्रधानमंत्रियों--अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह के प्रयासों से साकार हुआ था। उन्होंने कहा,, ‘‘ पाकिस्तान से फिर बातचीत कीजिए तथा मुजफ्फराबाद और रावलकोट व्यापारिक मार्ग फिर खुलवाइए।’’

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पिछले महीने प्रधानमंत्री के साथ सर्वदलीय बैठक के दौरान उन्होंने दोहराया था कि वार्ता ही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने यह भी कहा कि हम जम्मू कश्मीर के विशेष दर्ज की बहाली के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए