लाइव न्यूज़ :

ब्लैक फंगस के इलाज के लिए टीके समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराए केंद्र सरकार: गहलोत

By भाषा | Updated: June 4, 2021 14:13 IST

Open in App

जयपुर, चार जून राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के इलाज में इस्तेमाल होने वाले टीके एम्फोटेरिसिन को राज्यों को समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने की अपील केंद्र सरकार से की है।

गहलोत ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘जिस प्रकार पहले रेमडेसिविर इंजेक्शन का राज्यों को आवंटन का जिम्मा केन्द्र सरकार ने अपने हाथों में लिया था वैसे ही अब ब्लैक फंगस के इंजेक्शन एम्फोटेरिसिन का आवंटन भी केन्द्र सरकार कर रही है। राज्यों को समय पर इंजेक्शन नहीं मिल पा रहा है जिससे मरीजों को बहुत परेशानी हो रही है।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को टैग करते हुए गहलोत ने लिखा ,‘‘ यदि समय रहते यह इंजेक्शन मरीज को मिल जाए तो जान बचाई जा सकती है। मैं प्रधानमंत्री व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से अपील करता हूं कि समयबद्ध तरीके से एम्फोटेरिसिन इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करवाएं जिससे मरीजों का समय पर इलाज हो सकेगा एवं उनकी जान बचाई जा सकेगी।’’

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में ब्लैक फंगस के अनेक मामले सामने आए हैं। राज्य के लगभग 30 अस्पतालों को इसके इलाज के लिए अधिकृत किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग